उन्होंने आगे कहा कि स्मृति जी ने अपनी शिक्षा को लेकर एक चीज तो कायम किया कि कैसे कोई ग्रेजुएट होकर फिर इंटर का कैसे हो जाता है। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।
स्मृति ईरानी इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से ही चुनाव लड़ी थी। तब उन्होंने नामंकान में खुद को ग्रेजुएट बताया था। पर इस बार उन्होंने खुद को इंटर पास बताया है।