दबंग 3 में इस बार मुन्नी नहीं बल्कि 'मुन्ना होगा बदनाम', खुद सलमान मचाने वाले हैं, धमाल!


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही पर्दे पर अपनी दबंगई दिखाने आ रह हैं। फिल्म दबंग 3 की शूटिंग बीते दिनों से ही चल रही है। फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग सलमान के बर्थप्लेस इंदौर के पास हुई है। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल वहां करीब 15 दिन तक चला है। वहीं इसके बाद अब इस वक्त फिल्म की शूटिंग में चल रही है।

फिल्म में सलमान के साथ रज्जो के तौर पर फिर से उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी औऱ सलमान की जोड़ी इस फिल्म के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। वहीं इस फिल्म को मेकर्स हर लिहाज से बेहतर बनाना चाहते है। फिल्म का म्यूजिक साजिद-वाजिद संभाल रहे है। ये जोड़ी पहले भी इस सीरीज के गानों को दे चुके है।

खबर के मुताबिक इस फिल्म में फिर से दबंग 1 के गाने मुन्नी बदनाम को रीक्रिएट किया जाएगा। लेकिन इससे पहले आप कुछ सोंचे उससे पहले ही आपको बता दें कि इस बार काफी कुछ बदलने वाला है। दरअसल इस बार मुन्नी नहीं बल्कि मुन्ना बदनाम होगा औऱ मुन्ना को पक्का बदनाम करने की जिम्मेदारी खुद सलमान ने ली है।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post