हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा: पीएम मोदी!

हिंदुस्तान के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा: पीएम मोदी!

होशियारपुर मेें चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 3 दशक तक सिर्फ बहाने बनाकर, आयोग बनाकर पीड़ित सिख भाई बहनों के साथ अन्याय किया। उनके घावों पर कभी नमक छिड़का कभी एसिड छिड़का। कांग्रेस के लिए जो हुआ वो हो चुका होगा लेकिन इस चौकीदार के रहते इंसाफ पूरा होगा।

मोदी ने कहा गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी, संत रविदास जी के जन्म स्थल के लिए हमारी सरकार ने बहुत कुछ किया है। करतारपुर साहिब को हमसे छीन लिया गया। जब हमने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक उपाय खोजा तो कांग्रेस के दरबारी नेता पाकिस्तान की तारीफ करने लग गए। कांग्रेस की यही राजनीति है जिसने पाकिस्तान को और उसके द्वारा फैलाए जा रहे आतंक को बढ़ावा दिया है।

मोदी ने कहा मोदी ने कहा, हमारे हक का पानी पाकिस्तान बहकर चला जाता है। 70 साल हो गया, यहां मेरा किसान पानी के बिना परेशान है। कांग्रेस ने 70 साल इस पानी को नहीं रोका। इनको समझ थी, लेकिन इनको लगा कि पानी रोक देंगे तो वोट बैंक नाराज हो जाएगा। वोट बैंक की इनको चिंता है, लेकिन किसानों की चिंता नहीं है। हमने एक-एक बूंद को रोकने का फैसला किया है। एक बूंद पानी भी जिस पर हिंदुस्तान का हक है उसे पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post