सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। 53 साल के दबंग खान शादी कब करेंगे ये सवाल सालों से उनके फैंस पूछ रहे हैं। सभी सलमान खान की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार सलमान खान शादी के सवाल पर गोलमाल जवाब देकर निकल जाते हैं। शादी का फैसला लेने में चाहे सलमान को भले समय लग रहा हो, लेकिन वे उम्र के इस पड़ाव में पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं।
Times Of India ने अपनी एक Report में सूत्र के हवाले से बताया है कि Salman सरोगेसी के जरिए पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान को बच्चे कितने पसंद हैं। बच्चों के लिए उनका प्यार कई मौकों पर देखने को मिला है।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान अभी शादी को तैयार नहीं है। ऐसे में सलमान पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपना रहे हैं। वैसे सलमान से पहले बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर और सनी लियोनी सरोगेरी के जरिए पैरेंट्स बने हैं।
