नीना गुप्ता ने शाहरुख खान-करण जौहर को बताया मतलबी, ये है वजह!



बधाई हो" फेम नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता भी बॉलीवुड स्टार बनना चाहती थीं। वो अपना करियर एक्टिंग में बनाना चाहती थीं। हालांकि, नीना गुप्ता ने खुद मसाबा को एक्टिंग ना करने की सलाह दी। साथ ही नीना ने किंग खान शाहरुख और निर्देशक करण जौहर से भी अनुरोध किया था कि वो उनकी बेटी मसाबा को एक्टिंग ना करने के लिए मनाएं।

राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया- मैं एक फ्लाइट में शाहरुख खान और करण जौहर मिली। मैंने उनसे मसाबा को एक्टिंग ना करने के लिए मनाने के लिए कहा। जब मैंने उनसे इस एहसान के लिए कहा तो दोनों ने अपने नंबर मुझे दिए और उन्हें कॉल करने के लिए कहा। जब मैंने बाद में उन्हें फोन किया था, तब दोनों में से किसी ने भी मेरा फोन नहीं उठाया।

नीना ने मजाक करते हुए कहा, "हां, कितने मतलबी और चीप लोग हैं वे। उन्होंने मुझे नंबर दिया और फिर फोन ही नहीं उठाते थे।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post