गूगल ने डूडल बनाकर वोटर्स को किया जागरूक!



लोकसभा चुनाव के लिए जागरुकता फैलाने और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए गूगल ने दूसरे चरण में भी डूडल बनाकर देश के मतदाताओं को जागरुक किया है। दूसरे चरण के मतदान के दिन भी गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है।

गूगल ने अपने होम पेज पर वोट की स्याही वाली अंगुली का डूडल बनाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। डूडल के जरिए गूगल ने मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई है। गूगल ने अपने डूडल में अंगुली पर लगी नीली स्‍याही भी दिखाई है।

17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग है। इस चरण में 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में 95 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस चरण में कई दिग्गजों के भाग्या फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post