केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दो चरण के मतदान के बाद इस बात का भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करेगी। गुरुवार को जेटली ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ सिर्फ झूठ फैला रहा है, बावजूद इसके वोटर विपक्ष को वोट नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार पीएण मोदी के पक्ष में लहर है और एनडीए सीधे तौर पर चुनाव में जीत दर्ज करेगी। भारत राजनीतिक अस्थिरता को दूर करने की ओर आगे बढ़ रहा है, लोग एनडीए की सरकार भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ बनाने जा रहे हैं।
ट्वीट करके जेटली ने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। मीडिया चीफ और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच सीटों पर जहां मतदान हुआ है उसमे से भाजपा चार सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्हो्ंने दावा किया है कि टीएमसी नेता और कार्यकर्ता इस नतीजे इस कदर हताश हैं कि वह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा क र रहे हैं और उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।
