पटना: शत्रुघ्न का विरोध जारी, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया 'लालू का एजेंट'!

पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी उनके खिलाफ नारेबाजी हुई। रविवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में शत्रुघ्‍न के खिलाफ नारेबाजी करने वाले खेमे ने सोमवार को भी विरोध का स्वर बुलंद रखा।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को टिकट दिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में हंगामा किया और उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया। शत्रुघ्न सिन्हा को पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए उनका टिकट वापस लेने की मांग की गई।

विरोध करने वाले लोगों ने उनको राजद और लालू का एजेंट बताया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ भी नारेबाजी की गई और उनको भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की गई।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post