पीएम मोदी के गैर-राजनीतिक इंटरव्यू पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल?


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर-राजनीतिक इंटरव्यू पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने बुधवार को कहा कि पीएम को अभिनेता से नहीं बल्कि किसानों से बात करनी चाहिए थी।

महोबा में अपनी रैली में प्रियंका ने कहा, 'कल आपने देखा होगा बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ उनका इंटरव्यू करते हुए लेकिन आपने कभी भी उन्हें जनता के बीच नहीं देखा होगा। मैं वाराणसी गई, वहां मुझे पता चला कि प्रधानमंत्री इन पांच सालों में किसी भी गांव में नहीं गए। पीएम को अभिनेता से नहीं बल्कि किसानों से बात करनी चाहिए।' सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के बाद से ही प्रियंका पीएम मोदी पर निशाना साधती आई हैं और इस इंटरव्यू पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।

इस गैर-राजनीतिक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार के साथ अपने जीवन से जुड़े अनुभवों पर बेबाकी से और दिलचस्प बात की है। सोशल मीडिया में इस इंटरव्यू की काफी चर्चा हो रही है। प्रियंका गांधी आज यूपी के महोबा में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम के साक्षात्कार पर यह टिप्पणी की।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post